फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: स्कूल बस पलटी, बच्चे घायल, मची चीख पुकार

Fri, 12 Aug 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना

ऊना के लमलेहड़ी में स्कूल बस पलट गई। हादसे में आधा दर्जन बच्चों को चोटें आई है। इनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। बस में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्चों के अभिभावक भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि बच्चों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें