फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कॉलेज प्रिंसिपल ने खोया आपा, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मारने के लिए निकाल ली चप्पल

Fri, 10 Jun 2022 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रामपुर बुशहर

डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की प्राचार्य से बहस हो गई। इसके बाद प्राचार्य ने आपा खो दिया और उन्हें मारने के लिए चप्पल निकालकर हाथ में पकड़ ली। एक दिन पहले की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीरवार से प्राचार्य छुट्टी पर चले गए हैं। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ता इकाई अध्यक्ष तरुण कायथ के साथ कॉलेज प्राचार्य पीसीआर नेगी से बुधवार को मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। वे इस बात पर नाराजगी जता रहे थे कि जब तीन जून को परीक्षाएं होने के बावजूद भाजपा के सीएम जयराम ठाकुर के कार्यक्रम को पाटबंगला मैदान में मंजूरी दे दी गई तो छह जून को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम के लिए क्यों इनकार किया गया। इसी बीच बहस इतनी बढ़ गई कि प्राचार्य ने आपा खो दिया और चप्पल निकाल कर छात्रों को मारने के लिए निकाल ली। वहीं, रामपुर के विधायक नंद लाल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से छात्रों से किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें