फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में फिर लीकेज, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

Sat, 16 Apr 2022 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के शिल्हा में बन रही एनएचपीसी चरण दो की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज हो गई। लीकेज के दौरान आई बाढ़ से टनल के भीतर मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है टनल के भीतर दर्जनों कामगार काम कर थे। करीब 32 किलोमीटर लंबी बन रही टनल में हुई घटना से मजदूर सहमे हुए हैं। टनल के भीतर हुए भारी लीकेज का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एक दूसरे को भागने को आवाज दी जा रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है। लीकेज के साथ आए मलबे से टनल दलदल बन गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें