फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बैंडबाजे के साथ फूलों से सजी पालकी में निकली सूही माता की शोभायात्रा

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा Updated Mon, 11 Apr 2022 03:26 PM IST

चंबा स्थित पिंक पैलेस में राजकन्या शगुन वर्मन द्वारा रानी सुनयना के चिह्नों की पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय ऐतिहासिक सूही मेला शुरू हुआ। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद अब सूही मेले में रोनक लौटती दिखी। राजमहल में पूजा-अर्चना के बाद पालकी में माता के चिह्न को रखकर कहारों द्वारा सूही मंदिर ले जाया गया। माता की पालकी के आगे गद्दी वेशभूषा पहने एक बच्ची ने शोभा यात्रा की अगुवाई की। ढोल-नगाड़ों, गृहरक्षक बैंड की मधुर ध्वनि से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान शासन-प्रशासन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहित अन्य विद्यालयों की छात्राएं भी शामिल रहीं। सूही माता मंदिर में माता के चिह्न को स्थापित करने के बाद राजकन्या द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में गद्दी समुदाय की महिलाओं ने घुरैई गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें