हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। विधायक आशीष शर्मा ने पहला वोट डाला। वोट डालने के लिए विधायक लाइनों में लगे रहे। प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं।