मंडी संसदीय सीट के चुनाव प्रभारी और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय सीट और लाहौल-स्पीति में होने वाले विधानसभा उपुचनाव के लिए 3 अप्रैल को रणनीति बनाई जाएगी। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 3 अप्रैल को मंडी में पार्टी के सभी ब्लॉक, जिला अध्यक्षों सहित अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आगामी रुपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के 15 माह के कार्यकाल की जनकल्याणकारी नीतियों से चुनाव के दौरान जनता को अवगत कराया जाएगा। सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।