फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला के मालरोड और सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण, दस का सामान जब्त

सुभाष चंद्र Updated Fri, 10 Jul 2026 07:11 PM IST

शिमला शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहा। निगम की संपदा शाखा की टीम ने शाम के समय मालरोड, सब्जी मंडी और लोअर बाजार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मालरोड पर दो दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। ये दुकानदार सड़क पर सामान सजाकर बेच रहे थे। सब्जी मंडी सड़क पर फलों की टोकरियां रखने वाले दो तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। यहां सामान जब्त करने को लेकर तहबाजारियों के साथ बहसबाजी भी हुई। लोअर बाजार की गलियों, मिडिल बाजार और लक्कड़ बाजार से भी तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। कुल 10 तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। नगर निगम ने लोअर बाजार से गायब किए गए बेंच को लेकर भी पुलिस में शिकायत दी है। निगम का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बाजार में कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें