राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन पर बाहरी राज्यों से दुकानदारों को सामान बेचने की अनुमति देने पर लक्कड़ बाजार के कारोबारियों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। लक्कड़ बाजार के कारोबारियों ने दुकान बंद रखकर विरोध रैली निकाली। कारोबारियों ने सुबह 11:00 बजे लक्कड़ बाजार से आईजीएमसी नाले तक विरोध रैली निकाली। इसके बाद लक्कड़ बाजार में रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ नारेबाजी की।