फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुन्गा में तीसरे फ्लाइंग फेस्टिवल का आगाज, मानव परिंदों ने भरी उड़ान, देखें वीडियो

Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 12:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के जुन्गा क्षेत्र में तीसरे फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का आगाज शनिवार को हुआ। फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने किया। तीन दिन तक चलने वाले फेस्टिवल में सात से अधिक देशों के पायलट भाग ले रहे हैं। चीन के शीर्ष रैंक वाले पायलट पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा रहे रहे हैं। इस माैके पर फेस्टिवल आयोजक अरुण रावत सहित अन्य माैजूद रहे। बताया कि इस बार देश में पहली बार पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल का उद्देश्य शिमला को विश्व स्तरीय एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय एयर स्पोर्ट्स एवं ईको टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाना है। फेस्टिवल के शुभारंभ पर स्कूली विद्यार्थियों व लोक कलाकारों की ओर से नाटी की शानदार प्रस्तुति दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें