फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

राज्य सचिवालय के समीप मंगलवार सुबह दृष्टि बाधित संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सचिवालय से कुछ दूरी पर सड़क पर सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम से ट्रैफिक ठप हो गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दृष्टि बाधित संघ के पदाधिकारियों को सड़क के एक किनारे बिठा दिया। इसके बाद ही ट्रैफिक बहाल हो पाया। दृष्टि बाधित संघ बैकलॉग की भर्तियां ना होने से नाराज है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले दृष्टि बाधित संघ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें