कांगड़ा जिले की तीनों शक्तिपीठों में रविवार को 21 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ज्वालामुखी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिनभर में 12 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में चार हजार और चामुंडा माता मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।