गेयटी थियेटर में आयोजित हॉबी कक्षाओं में विद्यार्थी जर्मन भाषा सीखने में रूचि दिखा रहे हैं। इस वर्ष पहली बार इन कक्षाओं में जर्मन भाषा के प्रशिक्षण को जोड़ा गया है। जिसमें करीब 21 विद्यार्थी जर्मन भाषा का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बुधवार को इस कक्षा में प्रश्नोत्तरी अभ्यास किया गया। जिसमें बच्चों ने जर्मन भाषा में स्वयं, अपने परिवार और मित्रों का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने आपस में जर्मन भाषा में सवाल पूछे और उनके जवाब दिए। शिक्षिका सीमा ने बताया कि जर्मन भाषा सीखने में सभी बच्चें बेहद रूचि दिखा रहे हैं। इन्होंने कहा कि इन कक्षाओं से बच्चों के जर्मन भाषा कौशल को पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने में सुधार करने में मदद करेगी।