फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर से, तैयारियां जोरों पर

Fri, 27 Oct 2023 04:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

जनजातीय जिले किन्नौर में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में मेले को लेकर प्लाटों का आवंटन का कार्य भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को बाजार में दुकानों के लिए व्यापारियों ने अपने-अपने स्टाल बनाना शुरू किए। इस मेले के जरिये जिले के लोगों के साथ देश और प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को किन्नौर की सांस्कृति को जानने, समझने का मौका मिलेगा। मेले में लोगों को किन्नौरी वेशभूषा के कपड़े और किन्नौरी सूखे मेवे चूली, खुरमानी, चिलगोजा, बादाम और सेब का व्यापार चलेगा। मेले के लिए प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव पुलिस मैदान रिकांगपिओ में आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। चार दिनों तक सजने वाले महोत्सव के लिए विभिन्न विभागों के साथ रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें