फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक में उमड़े स्केटर्स

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटर्स उमड़ पड़े हैं। बुधवार सुबह आठवें दिन का सत्र शुरू हुआ। ठंडी सुबह के बावजूद रिंक पर स्केटिंग का रोमांच देखने लायक था। बड़ी संख्या में स्थानीय परिवार, बच्चों और देशभर से आए पर्यटकों ने बर्फ पर गिरते-पड़ते हंसी-ठिठोली के बीच स्केटिंग का आनंद लिया। सुबह का यह सत्र पुराने हिंदी गानों की धुनों से और खास हो गया। शाम के सत्र अब भी मौसम के चलते शुरू नहीं हो सके हैं। क्लब को उम्मीद है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, शाम के सत्र भी जल्द ही शुरू हो सकेंगे। सुबह 8:00 बजे शुरू हुए इस सत्र में शामिल लोगों का कहना है कि यह अनुभव न केवल रोमांचक है, बल्कि यादगार भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें