शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कथा वाचक उपेंद्र शास्त्री ने भक्तों को कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु पीतांबर वस्त्र पहनकर इस महोत्सव में उपस्थित हुए। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालु कृष्ण भजनों पर झूमते नजर आए।