फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सारंग-एक अभिव्यक्ति कार्यक्रम में युवाओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, एचपीयू में एससीए ने करवाया कार्यक्रम का आयोजन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के केंद्रीय छात्र संघ एससीए के तहत सोमवार को विश्वविद्यालय सभागार में सारंग–एक अभिव्यक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिरमौर के जोगिंदर हब्बी समूह का पारंपरिक सिंटू नृत्य रहा। इसके अलावा गोपाल शर्मा, राजेंद्र आचार्य, डॉ. मदन झालटा और डॉ. मोहिंदर राठौर की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। विद्यार्थियों ने सितार वादन, शास्त्रीय गायन, कथक, मणिपुरी लोक नृत्य, नाटी, कव्वाली, गजल, शायरी, मिमिक्री और रैप सहित कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बॉलीवुड और वेस्टर्न डांस प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली।कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि डीन ऑफ स्टडीज विशेष अतिथि रहे। कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की पहचान को मजबूत करते हैं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित पांच नए शोध केंद्र छात्रों के लिए शोध और नवाचार के बेहतर अवसर खोल रहे हैं। कार्यक्रम में अधिष्ठाता योजना आचार्य जोगिंदर धीमान, परीक्षा नियंत्रक आचार्य श्याम लाल कौशल और निदेशक सीडीओई आचार्य प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में सकारात्मक और शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें