कमला नेहरू अस्पताल से आईजीएमसी में गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं ने 24 घंटे का धरना शुरू किया। बुधवार को महिलाओं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जल्द सरकार को ओपीडी और वार्ड वापस केएनएच लाना होगा।