धामी क्षेत्र में ग्रामीणा महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे नीटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं को शुरुआती प्रशिक्षण दिया गया। इन महिलाओं में कुछ महिलाएं पहले से बेसिक बुनाई जानती हैं जिन्हें आधुनिक बुनाई की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं पहली बार यह कार्य सीख रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर चंपा देवी ने पहले दिन महिलाओं को सजावटी उत्पादों की बुनाई सिखाई और उन्हें सरल डिजाइन बुनना सिखाया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड वेलफेयर संस्था की ओर से सीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है।