पहाड़ों की रानी शिमला में शुक्रवार को मौसम ने खूबसूरत करवट ली। शहर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध छाई रही। धुंध की चादर में लिपटी शिमला की वादियां पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। सुहावने मौसम के बीच पर्यटक शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमने का आनंद लेते नजर आए। बारिश और धुंध के कारण शिमला का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पहाड़ों पर छाई धुंध ने शहर की खूबसूरती में और इजाफा कर दिया है। पर्यटक इस बदले मौसम को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। शिमला में धुंध के बीच पहाड़ों और देवदार के पेड़ों का नजारा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। मौसम के इस अंदाज का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कई पर्यटक धुंध के बीच घूमते और प्राकृतिक नजारों को निहारते दिखाई दिए। मानसून के बीच शिमला में बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। धुंध और बादलों ने शहर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। मौसम के इस बदलाव से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के चेहरे भी खिले नजर आए।