राजधानी में सफाई का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को कालीबाड़ी हॉल में बैठक कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की है। सीटू के बैनर तले हुई इस बैठक में एजीएम में दिए गए फैसले का विरोध किया गया। एजीएम में कर्मचारियों को सालाना 10% वेतन वृद्धि न देने का फैसला लिया है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। शहर में 1000 से अधिक कर्मचारी सफाई की काम में लगे हैं। इनकी मांग है कि उन्हें हर साल वेतन में दस फीसदी बढ़ोतरी दी जाए।