राजधानी के गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में पहाड़ी लोक गीत बांका मुलका हिमाचला के साथ पुस्तक लोकार्पण समारोह की शुरुआत हुई। इस समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही सचिव मुख्यमंत्री, शिक्षा भाषा एवं संस्कृति हिमाचल प्रदेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर 7 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सम्मेलन कक्ष में विभिन्न साहित्यकारों कवियों और कई कला प्रेमी मौजूद रहे।