फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्राथमिक स्कूल पोर्टमोर के विद्यार्थियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Mar 2026 04:33 PM IST

रोटरी क्लब हिल क्वींस ने राजकीय प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें 160 से अधिक विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस दौरान प्रशिक्षक अभिमन्यु ठाकुर जो आत्मरक्षा में अनुभवी हैं और मार्शल आर्ट्स में व्यापक अनुभव रखते हैं ने एक घंटे की कार्यशाला का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा की शुरुआत छोटी उम्र से ही हो जानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को जागरूकता, खतरे की पहचान और प्रभावी प्रतिक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रशिक्षक ने आत्मरक्षा के लिए मूल्यवान टिप्स और ट्रिक्स भी साझा किए। इस दौरान स्कूल के मुख्याध्यापक लोकेंद्र नेगी, अध्यक्ष पूजा गोयल, हरप्रीत के सेम्बी, किरण सूद और राशी बांटा मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें