राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को रझाना, ब्यूलिया और मेहली छात्र कल्याण संगठन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने वैद्या देख मेरिया नाड़ियां चली है के बंद गानों पर खूब डांस किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला शिमला कार्यकारिणी के सदस्य दलित सिंगटा ने शिरकत की।