फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शहीदी दिवस पर एचपीयू में छात्र महासंघ का प्रदर्शन, ट्रंप-नेतन्याहू-मोदी के पुतले फूंके

छात्र महासंघ की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने शहीदी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद तीन प्रमुख नेताओं के पुतले फूंके, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने ट्रंप, नेतेनयाहू और मोदी के पुतले फूंके। पुतला दहन के समय नारेबाजी तेज हो गई और प्रदर्शनकारियों ने साम्राज्यवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कैंपस सचिव मुकेश ने कहा कि बड़ी शक्तियां अन्य देशों में हस्तक्षेप कर अपने हित साधने में लगी हैं, जिससे युद्ध और अस्थिरता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों का प्रभाव आम लोगों पर पड़ रहा है। इकाई सचिव सनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण देश के भीतर महंगाई बढ़ रही है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। उन्होंने रसोई गैस जैसी जरूरी सुविधाओं पर भी असर पड़ने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने केंद्र सरकार से जनहित में स्वतंत्र नीतियां अपनाने की मांग की। अंत में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें