फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर निगम की कार्रवाई से परेशान तहबाजारियों ने खोला मोर्चा, बारिश में छाता लेकर किया प्रदर्शन

नगर निगम की लगातार हो रही कार्रवाई से परेशान तहबाजारियों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। बारिश के बीच छाता लेकर पहुंचे तहबाजारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और रोजी-रोटी कमाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। तहबाजारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के डर के कारण वे अपना सामान लेकर बाजार में बैठने से भी परेशान हैं। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में तहबाजारी बारिश के दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने छाता लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। तहबाजारियों ने कहा कि वे अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण इसी काम से करते हैं। यदि उन्हें सामान बेचने के लिए जगह नहीं मिलेगी तो उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो जाएगा। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि तहबाजारियों को रोजी-रोटी कमाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाए। उनका कहना है कि वे नियमों के तहत काम करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें निर्धारित जगह मिलनी चाहिए। तहबाजारियों ने नगर निगम से कार्रवाई के बजाय उनके लिए व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि वे अपना काम जारी रख सकें और परिवार का पालन-पोषण कर सकें। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस मामले में जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें