नगर निगम शिमला की तहबाजारियों पर कार्रवाई के दौरान अचानक गिरे व्यक्ति की आईजीएमसी में मौत हो गई। मौत के बाद सीटू कार्यकर्ता आईजीएमसी पहुंचे है। सीटू अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से बीते दिनों आईजीएमसी के पास तहबाजारियों पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान फड़ीधारक अचानक गिर गया। घायल अवस्था मे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचाराधीन व्यक्ति ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इससे सीटू कार्यकर्ताओं में रोष है।