फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Ram Mandir: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंत्रिमंडल के साथ की पूजा-अर्चना, राम मंदिर में हुआ विशेष हवन

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 10:52 AM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सुबह राजधानी शिमला स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विशेष पूजा-अर्चना और हवन में भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर सूद सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के अनुसार भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करवाई और हवन संपन्न कराया। पूजा के दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। बताया जा रहा है कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी के मामले के बाद भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से इस विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें