फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रोस्टर सिस्टम से होगा नगर निगम की दुकानों का आवंटन, वित्त समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

नगर निगम शिमला की वित्त, संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक वीरवार को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम की दुकानों का आवंटन रोस्टर सिस्टम के तहत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नगर निगम सदन की बैठक में लगेगी। बैठक के दौरान पार्षदों के वाहनों की परमिट फीस से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की गई। समिति ने विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक प्रस्तावों पर निर्णय लिया। अब रोस्टर सिस्टम से दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव नगर निगम सदन में रखा जाएगा। सदन की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें