रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी शिमला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को लोअर बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की खूब भीड़ उमड़ी। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में इस बार युवतियों और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिए भी विशेष डिजाइन वाली राखियां दुकानों पर सजाई गई हैं। इनमें डोरेमोन, मिकी माउस और स्पाइडर-मैन सहित कई लोकप्रिय कार्टून पात्रों की राखियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है। सोमवार को लोअर बाजार में राखियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियां खरीदते दिखाई दिए। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार के करीब आने के साथ आने वाले दिनों में बाजारों में राखियों की खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।