भारत ने दक्षिण एशिया टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 गर्ल्स, अंडर-15 बॉयज और अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा कायम किया। तीनों वर्गों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता के दौरान भारत ने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में 3-0 से जीते। तीनो वर्गों में अंतिम लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की। इन खिलाड़ियों ने दिलाया भारत को गोल्ड अंडर-15 गर्ल्स: अंकुलिका, सृजनी, तनिष्का, आहुना अंडर-15 बॉयज: आदित्य दास, अक्षय, रिशान, आकाश अंडर-19 गर्ल्स: अनन्या, जेनिफर, प्रिशा, डिस्ता प्रतियोगिता का आज समापन होगा। समापन दिवस पर सिंगल्स वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें भी भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।