फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: वेतन न मिलने पर भड़के एचआरटीसी के चालक और परिचालक, संचालन बंद रखने की अपील

हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक परिचालक संघ ने समय पर वेतन आदाएगी न किये जाने के विरोध में ओल्ड बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। प्र्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि अभी भी 27 डिपुओं में वेतन कर्मचारियों के खातों में नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि जिन डिपो में कर्मचारियों का वेतन खातों में नहीं डाला तो, गेट मीटिंग कर आज बसें न चलाएं। संचालन बंद रखें। चालक यूनियन अध्यक्ष मान सिंह ने चेताया कि यदि बारह बजे तक प्रदेश के सभी डिपो में वेतन नहीं आया तो राजधानी में भी बसें रोक दी जाएंगी। अगले माह से सरकार और निगम प्रबंधन एक तारीख की वेतन खातों में डालना सुनिश्चित करें, नहीं तो, दो तारीख से बसें बंद की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें