राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित जैन धर्मशाला हॉल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों की इएनटी, नेत्र, हड्डियों के रोग, स्त्री रोग सहित अन्य प्रकार के रोगों की जांच की। शिविर में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक जांच करवाने पहुंचे। यह शिविर नगर निगम पार्षद उमंग बंगा और हेल्पेज इंडिया संस्था शिमला की ओर से आयोजित किया गया।