फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आज होगा छठी ग्रैपलिंग रेसलिंग स्टेट चैंपियनशिप का समापन, 250 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, द मॉल में चल रही छठी ग्रैपलिंग रेसलिंग स्टेट चैंपियनशिप का रविवार को समापन होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इसमें प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल के अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी अलग-अलग वर्गों में मुकाबले करवाए जाएंगे। ग्रैपलिंग कमेटी के महासचिव गोपाल चंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब ढाई सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले होंगे। इसके बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में ग्रैपलिंग खेल को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिल रहा है। दो दिन तक चल रही इस चैंपियनशिप के दौरान खेल परिसर में खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों के नाम भी सामने आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें