गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में हाथों से बनाए वूलन उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू हुई। इस प्रदर्शनी का आयोजन द मनु विवर्स और वेलफेयर सोसाइटी कुल्लू मनाली की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कुल 7 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें शॉल, स्टाल, जेंट्स और लेडिज कोट जैकेट सहित गर्म कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं।