फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जनगणना के लिए कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

बचत भवन शिमला में जनगणना-2027 के लिए जिला में नियुक्त 26 फील्ड प्रशिक्षकों (फील्ड ट्रेनर) को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मई तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार और रमेश कुमार के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे तथा 16 जून से 15 जुलाई, 2026 के मध्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें