नशा कारोबार में बढ़ती पुलिस जवानों की संलिप्तता पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि अगर नशा कारोबार में विभाग के किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि हर जगह होते हैं ऐसे लोग जिनकी वजह से पूरी बिरादरी बदनाम होती है।