राजधानी में लोहड़ी पर्व के एक दिन पहले सोमवार को शहर के बाजारों में दिनभर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान लोअर बाजार में काले तिल की लड्डू की खूब डिमांड रही जो 500 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। इसके अलावा मूंगफली, गच्चक, अलसी पिन्नी, तिल बुग्गा, खस्ता गच्चक और देसी घी की रेवड़ी की भी खूब बिक्री हुई।