फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रिज मैदान पर कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Ankesh Dogra Updated Tue, 30 Jun 2026 02:19 PM IST

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ के तहत धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के शिमला शहरी और ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने का नेतृत्व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभिन्न राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान भी किया। धरने के दौरान शिमला शहरी और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें