राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विंटर कक्षाएं आयोजित की गई है। इसमें वीरवार को आयोजित बैडमिंटन की कक्षाओं में बच्चाें को शटल पकड़ना और सर्विस मारने की तकनीकें सिखाई गई। शाम 4:00 बजे से शुरू इस कक्षा में इसके अलावा बच्चों को विभिन्न स्टोक जिसमें टॉस मारना, स्मैश मारना, शैडो ग्राफटिंग और फोर हैंड क्लीयर कैसे करना है इसके बारे में बताया जा रहा है। बैडमिंटन की कक्षा में करीब 81 बच्चें भाग ले रहे हैं जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चे शामिल हैं। वहीं इसके अलावा दोपहर 12:30 के बाद शुरू हुए कराटे के सत्र में 40 से अधिक छात्रों ने भाग लिया जिसमें प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। वहीं इस कक्षा में उन्हें फाइटिंग और काता सिखाया जा रहा है। बैडमिंटन कोच सन्नी पाप्टा ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में हर वर्ष शहर भर से सैंकड़ो विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर में पहुंचते है। विंटर कक्षाएं 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।