मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोपहर 12:40 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान पर चिनार पौधारोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने पौधे लगाने के साथ पौधे बचाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक) और वन बल के प्रमुख आईएफएस संजय सूद, वन विभाग के अधिकारियों सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।