फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोहड़ू में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, बागवानों के बकाया और गारंटियों पर कांग्रेस सरकार को घेरा

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 02:25 PM IST

भाजपा किसान मोर्चा की शुक्रवार को रोहड़ू में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने की। इस दौरान भाजपा नेत्री शशिबाला और भाजपा महासू जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के बाद भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बाजार में रोष रैली निकाली और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बागवानों को सेब की बोरियों का बकाया भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियों को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार से बागवानों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने और चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें