फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अधिवक्ता कानून में संशोधन का विरोध जारी, हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राजभवन तक निकाला जुलूस

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वकीलों ने तीसरे दिन भी काम नहीं किया। इससे अदालती काम शुरू नहीं हो सका। तीसरे दिन गुरुवार को भी वकील अदालती काम ठप रखा गया है। बार एसोसिएशन ने यह निर्णय जरनल हाउस में बनी सहमति के बाद लिया। एसोसिएशन ने कहा कि राज्य समन्वय समिति की ओर से तय किया था कि 5 और 6 मार्च को पूरे प्रदेश में अधिवक्ता अदालती कार्य को नहीं करेंगे। प्रदेश में हर जगह अदालती कार्य ठप रहा। अधिवक्ता कानून 1961 में कानून मंत्रालय की ओर से किए जा रहे संशोधन के खिलाफ प्रदेश भर में वकील दो दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार सुबह राज्यपाल को अधिवक्ता कानून में हुए संशोधन को लेकर ज्ञापन साैंपने के लिए राजभवन तक जुलूस निकाला। इससे पहले सभी अधिवक्ता 10 बजे बार रूम में एकत्रित हुए। उसके बाद साढ़े दस बजे सभी अधिवक्ताओं ने राज्यपाल हाउस के लिए मार्च किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें