फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एंटी चिट्टा मिनी मैराथन के लिए लगाई पुलिस जवानों की ड्यूटी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को हिमाचल पुलिस, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय के सहयोग से रिज मैदान पर एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे, विशेषकर चिट्टा, के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस आयोजन में युवा, विद्यार्थी, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला मंडल, खेल संगठन और आम नागरिक भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सुबह 6:30 बजे रिज मैदान से 10 किलोमीटर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, मुख्यमंत्री विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। गुरुवार को मिनी मैराथन के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई। इस दाैरान एएसपी अमित ठाकुर ने पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें