सिरमौर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पंचायती राज मंत्री ने भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने जिला सिरमौर में बेहतरीन सेवाओं के लिए कर्मचारी एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस से पहले मंत्री ने यशवंत चौक में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक नाहन अजय सोलंकी, विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, एडीएम एलआर वर्मा, एएसपी योगेश रोल्टा आदि मौजूद रहे।