श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा शिमला में बुधवार को हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। वहीं श्री गुरुद्वारा साहिब संजौली में विशेष दीवान सजाए गए। दोपहर 1:00 बजे से हजूरी रागी जत्थे कीर्तन से संगत को निहाल किया।