राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में महिलाओं ने अंतिम गुप्त नवरात्र पर भजन कीर्तन किया। इस दौरान मंदिर माता के भजनों से खूब गूंजा। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन हाजिरी लगाई। मंदिर में इस अवसर कई महिलाएं मौजूद रहीं। इसके साथ ही अंतिम नवरात्र होने के चलते भी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे।