सीएम सुक्खू हिमाचल के केजरीवाल बन गए हैं और उन्हें लगता कि उनके अलावा सभी बेईमान हैं। विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, सीएम मंच से महज आरोप लगा रहे हैं। तथ्य पेश करने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। यदि कोई तथ्य हैं तो चुनाव के समय में क्यों सार्वजनिक नहीं किए जा रहे। झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुख्यमंत्री की संकीर्ण सोच है। कहा कि मुख्यमंत्री ने 11 माह तक मिलने का समय नहीं दिया। हमीरपुर की देवतुल्य जनता का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह कांग्रेस सरकार के ही विधायक राजेंद्र राणा के कार्यक्रम में सराहकड़ में शामिल हुए।