शिमला के ऐतिहासिक लोअर बाजार जनता बेकरी के पास लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों द्वारा लोहड़ी दहन कर हिमाचल प्रदेश और शिमला शहर की तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोहड़ी दहन के साथ लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पारंपरिक परंपराओं का पालन करते हुए तिल, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ अर्पित किए गए। इस मौके पर व्यापारी तरुण राणा, अश्वनी, गुरमीत सिंह, मनसा राम, पीयूष नेगी सहित शाहिद, श्याम लाल मौजूद रहे। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम व सद्भाव को मजबूत करते हैं।