फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव के 16 घरों में आईं दरारें, एक की दीवार गिरी

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में बरसात में हुए भूस्खलन के बाद अब घरों में भी दरारें आ गई हैं। सोमवार रात को लिंडूर गांव में एक मकान की दीवार गिर गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले गांव के आसपास खेत खलिहानों में दरारें आई थीं। अब गांव के करीब 16 घरों में दरारें आने से ग्रामीणों में दहशत है। बरसात के दिनों में जाहलमा नाले में बाढ़ आने के बाद यह स्थिति बनी है। स्थानीय विधायक व उपायुक्त भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चुके है और यहां नाले का तटीकरण करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें