लाहौल के सिस्सू से रैली ऑफ हिमालयाज शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चार दिनों तक चलने वाली रैली को हरी झंडी दिखाई। अटल टनल रोहतांग के साथ लगते सिस्सू से स्पीति के लांगचा तक होने वाली इस रैली में करीब 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ग्रांफू से काजा हाईवे-505 के बीच कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी।